multani mitti

मुल्तानी मिट्टी के फ़ायदे

मुल्तानी मिट्टी (Fuller’s earth) जोकि एक प्रकार की औषधीय मिट्टी  है। Multani Mitti Ke Fayde बहुत सारे होते है जैसे इसका उपयोग पुराने समय में बालो को धोने आदि के लिये किया जाता रहा है। आधुनिक काल में भी इसे नहाने , फेस पैक तथा त्वचा को गोरा बनाने और डार्क सर्किल को दूर करने आदि के लिये प्रयोग करते हैं। हमारी त्वचा से जुडी कई प्रकार की समस्या को समाप्त करने एवं त्वचा को मुलायम रखने में मुल्तानी मिट्टी बहुत सहायक होती है।

Table of Contents

मुल्तानी मिट्टी के फायदे इस वीडियो में जानें

मुल्तानी मिट्टी की फायदे त्वचा के लिए

How To Use Multani Mitti For Face

मुहांसे से छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी में बहुत अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम क्लोराइड पाया जाता है जो हमारी त्वचा के मुहांसे हटाने में मदद करता है।इसी कारण से मुहांसों की समस्या या ऑयली स्किन पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस आर्टिकल में हम बता रहे है Multani Mitti Ke Fayde क्या क्या है ?और इसे कैसे इस्तेमाल करते है।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

 मुल्तानी मिट्टी की सबसे खास बात यह होती है कि यह ऑयली स्किन के लिए बहुत ही अच्छी और फायदेमंद होती है। इसके लिए चाहिए –

  • मुल्तानी मिट्टी।
  • गुलाब जल।
  • चंदन पाउडर।
  • इन तीनो को मिलाकर एक पेस्ट बना ले।
  • इस पेस्ट को फेस पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा ले।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
  • इस पेस्ट को हफ़्ते में एक बार इस्तेमाल करे।

यह भी पढ़ें : फेस को ग्लोइंग कैसे बनाएं

मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन को हटाने के लिए

जो लोग मुंहासों की समस्या परेशान होते हैं, उन्हें मुल्तानी मिट्टी के पैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यह त्वचा के बंद पोर्स को खोलने में मदद करती है। इसके लिए

  • मुल्तानी मिट्टी।
  • नीम के पत्ते।
  • इन दोनों को मिलाकर फसे पर लगाए।
  • कुछ देर ऐसे ही लगा रहने दे।
  • फिर साफ़ पानी से धो ले।
  • इससे यह त्वचा के डेड स्किन को हटा कर पोर्स को खोलती है और मुहसो की समस्या खत्म करती है।

त्वचा को ग्लोइंग और स्मूथ बनाने के लिए

मुल्तानी मिट्टी न सिर्फ हमारे चेहरे को स्मूद बनाती है बल्कि इसका इस्तेमाल करके हम अपने चेहरे को ग्लोइंग भी बना सकते है इसके लिए आपको चाहिए-

glowing skin

Skin whitening herbs in Ayurveda

  • मुल्तानी मिट्टी
  • अंडा
  • शहद
  • ग्लिसरीन
  • इन सब को मिलकर एक पेस्ट बना ले
  • इस पेस्ट को फ़ेस पर 5 -10 मिनट के लिए लगाएं।
  • 10 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे बालो के लिए

यह भी पढ़ें : मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसाने

मुल्तानी मिट्टी रुसी के लिए

बालों में रूसी की समस्या से हर कोई परेशान होता है इस समस्या को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए

  • मुल्तानी मिट्टी।
  • मेथी दाना का पेस्ट।
  • नींबू का रस।
  • इन तीनो को मिला ले।
  • इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • इसके बाद बालो को आधे घंटे के बाद धो लें।
  • अगर चाहें तो इसके बाद शैम्पू और फिर कंडीशनर लगा सकते है।

यह भी पढ़ें : गुलाब जल के फ़ायदे

बालो का रूखापन दूर करने के लिए

अगर आप भी बालो के रूखेपन से परेशान है तो मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करके इस परेशानी को दूर कर सकते है। इसके लिए चाहिए

  • मुल्तानी मिट्टी
  • दही
  • इन दोनों को मिलकर बालो में लगाए।
  • इस 20 मिनट ऐसे ही छोड़ दे।
  • 20 मिनट बाद सादे पानी से धो ले।

बेजान बालो के लिए मुल्तानी मिट्टी

balo ke liye multani mitti

अगर आप के बाल भी पूरी तरह बेजान हो चुके है और इन बेजान बालो के साथ आप कोई भी स्टाइल नहीं कर प् रही है तो इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकती है।

  • मुल्तानी मिट्टी।
  • तिल का तेल।
  • दही।
  • इन तीनो का पेस्ट बना कर बालो पर लगाए।
  • कुछ देर के बाद धो ले।
  • इससे आपके बेजान बालो में फिर से जान आ जाएगी।

स्वस्थ्य के लिए मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी जो की एक औषधीय मिट्टी होती है यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी होती है। इसका प्रयोग हम विभिन प्रकार से कर सकते है।

जैसे –

  • मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करके रक्त प्रवाह को तेज किया जाता है इसके लिए मुल्तानी मिट्टी के लेप को 20 मिनट के लिए शरीर पर लगा कर फिर धो ले। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से होता है।
  • तनाव को दूर करने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी बहुत उपयोगी होती है। यदि आप तनाव महसूस कर रहे है तो मुल्तानी मिट्टी का लेप माथे पर लगा ले ,इससे तनाव काम होता है।
  • अगर किसी को किसी प्रकार की कोई एलेर्जी है तो भी मुल्तानी मिट्टी के लेप से आराम मिलता है ,साथ ही अगर किसी को चोट लगी है तो भी इसका लेप काफी उपयोगी होता है।
  • मुल्तानी मिट्टी का लेप गर्मी से भी रहत पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें : डार्क सर्कल कैसे हटाये

मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे

bathing girl

मुल्तानी मिट्टी क्लीन्ज़र का काम भी करती है। मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे यह है की यह शरीर पर लगी सारी गन्दगी को साफ़ करती है। मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम क्लोराइड पाया जाता है जिससे यह त्वचा सम्बंधित समस्याओं से निजात दिलाती है। शरीर को साफ़ करने के लिए इस प्रकार मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट तैयार किया जाता है। जिसके लिए आपको चाहिए –

  • मुल्तानी मिट्टी।
  • चन्दन।
  • बेसन।
  • नीम पाउडर।
  • हल्दी।
  • इन सब को साथ में मिलाकर एक पेस्ट बनाना है।
  • इस पेस्ट को पूरे शरीर पर लगा ले।
  • फिर कुछ देर बाद नाहा ले।

मुल्तानी मिट्टी के नुकसान

Multani mitti ke nuksanat

मुल्तानी मिट्टी जहाँ हमारे लिए उपयोगी होती है वही कभी कभी यह हमारे और हमारी त्वचा के लिए बहुत नुक्सान दायक भी होती है जिसके बारे में हमे जानना बेहद जरुरी होता है क्युकी कभी कभी हम बिना जानकारी के किसी चीज़ का इस्तेमाल कर लेते है तो वो हमारे लिए फायदेमंद होने की जगह नुकशानदेह हो जाती है।

ये आपकी स्किन को कई तरह से नुक्सान कर सकती है। ऐसे में आपके लिए बहुत जरुरी है की आप जान ले की मुल्तानी मिट्टी के नुकसान क्या -क्या है।

संवेदनशील स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी नुकसानदेह

बहुत से लोगो की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है जिन लोगो की ऐसी त्वचा हो उन्हें न केवल मुल्तानी मिट्टी बल्कि किसी भी प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्युकीइनके इस्तेमाल उनकी त्वचा पर दाग या मुहासे हो सकते है और साथ ही उनकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।

यह भी पढ़ें : जैकलीन फर्नांडिस के ग्लैमरस लुक टिप्स

ड्राई स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी नुक्सान देह

Multani soil

जिन लोगो की स्किन ड्राई होती है उन्हें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना चाहिए ,क्युकी मुल्तानी मिट्टी उनकी स्किन को और रूखी बना देगी। इसके साथ ही यह उनकी त्वचा को कई और तरह से नुक्सान पंहुचा सकती है।

सर्दी जुकाम होने का खतरा

मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है इसलिए ठण्ड के दिनों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्युकी ठण्ड के दिन में इसका इस्तेमाल करने से सर्दी खासी या जुकाम का डर रहता है।

मुल्तानी मिट्टी खाने से नुक्सान

बहुत से लोगो को मुल्तानी मिट्टी खाने का शौक या आदत होती है जो की बहुत नुकसानदायक होती है क्युकी मुल्तानी मिट्टी खाने से किडनी में स्टोन होने का खतरा रहता है।

मुल्तानी मिट्टी के नियमित इस्तेमाल से नुक्सान

मुल्तानी मिट्टी का नियमित इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना चाहिए ,क्युकी किसी भी चीज़ का नियमित इस्तेमाल नुक्सान दायक होता है। मुल्तानी मिट्टी का नियमित इस्तेमाल करने से चेहरे पर छुर्रिया पड़ सकती है साथ ही रशेस भी आ सकते है। और आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।

I am Iffat Zia Khan, Founder of BestRani.com, I have done my MSc in Zoology. I am writing information on Beauty, Fashion, Makeup, etc which is useful in daily life and more.
Posts created 31

Related Posts

Begin typing your search term above and press enter to search. Press ESC to cancel.

Back To Top