home remedy for constipation

18+ पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

आजकल का खान-पान ऐसा हो गया है कि पेट में गैस बनना, एसिडिटी जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। जिसका हमारी पाचन क्रिया पर बहुत बुरा असर पड़ता है। और सर्दियों में तो खासतौर पर हम तरह-तरह की ताली भुनी चीज़ें खाते रहते हैं।

जिनसे एसिडिटी के रूपे में पेट में, सीने में या कई बार तो सिर में भी तेज़ दर्द होता है।

उस वक्त बस ऐसा लगता है कि जल्द से जल्द इस दर्द से आराम मिल जाए। पेट में बनने वाली गैस को दूर भगाने के कई घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं, आइए जानते हैं पेट में बनने वाली गैस को किस तरह से घरेलू नुस्खों से दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : जानिए, बादाम तेल के 5 बेमिसाल फायदे

पेट में गैस की समस्या होने पर आमतौर पर यह लक्षण दिखते हैं

acidity
  1. भूख न लगना
  2. बदबूदार सांसें आना और पेट में सूजन रहना
  3. उलटी, बदहज़मी, दस्त होना
  4. पेट फूलना

इन सब्जियों को भूलकर भी ना खाएं

पेट फूलने से कई तरह की समस्या होने लगती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये समस्या तला-भुना खाने से ही होती है लेकिन ऐसा नहीं है।

कुछ ऐसी सब्जियां भी हैं जो पेट में गैस बनाने का काम करती है। अगर आपको भी पेट फूलने की समस्या है तो इन 5 सब्जियों को खाने से परहेज करें।

कटहल की सब्जी

jackfruit vegetable

कटहल की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। बनने के बाद ये सब्जी नॉनवेज की तरह दिखती है। कटहल में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन गैस की समस्या से परेशान लोगों को ये सब्जी नहीं खानी चाहिए। ये सब्जी शरीर में बहुत गैस बनाती है।

अरवी की सब्जी

अरवी को घुइयां की सब्जी भी कहते हैं। ये कई लोगों की पसंदीदा सब्जी है। इसे सूखी या रसीले तरीके से भी बनाया जा सकता है। दाल के साथ ये सब्जी बहुत स्वादिष्ट लगती है लेकिन गैस की समस्या वालों को ये सब्जी नहीं खानी चाहिए।

ये सब्जी खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। अगर आपको ये सब्जी बहुत पसंद है और आप फिर भी इसे खाना चाहते हैं तो इसमें अजवाइन डालकर खाएं। इससे गैस की समस्या नहीं होगी।

मूली की सब्जी

वैसे तो मूली सर्दियों में खाई जाने वाली सब्जी है लेकिन देश के कई हिस्सों में ये पूरे साल पाई जाई जाती है।

अगर आप को मूली बहुत पसंद है तो आप इसे पराठे या सलाद के तौर पर सीमित मात्रा में खा सकते हैं। अगर आपको मूली खाने के बाद गैस की समस्या होती है तो आप पानी के साथ अजवाइन ले लें। इससे आपकी गैस की समस्या कम हो जाएगी।

सफेद छोले की सब्जी

white chickpea vegetable

छोले पुड़ी, छोले भटूरे, छोले चवाल ये कुछ ऐसी डिश हैं जिसे बहुत चाव से खाया जाता है लेकिन छोले खाने से गैस बनती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें छोले नहीं खाने चाहिए या फिर सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

राजमा की सब्जी

ज्यादातर लोगों को राजमा चावल खाना अच्छा लगता है। कई घरों में तो राजमा आए दिन बनता रहता है। लेकिन जिन लोगों को गैस की समस्या है उन्हें छोले की तरह राजम भी कम खाना चाहिए।

गैस से छुटकारा पाने के कई तरीके है

  1. नींबू के रस व अदरक
lemon juice and ginger

नींबू का रस व अदरक एक – एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं, इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है और गैस की समस्या भी दूर होती है।

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अदरक एक बेहतरीन औषधी है जिससे गैस का भी इलाज किया जा सकता है। इसका सेवन खाना खाने के बाद करें। अदरक का इस्तेमाल आप चाय के साथ भी कर सकते हैं आपको गैस से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें : फेस को ग्लोइंग कैसे बनाएं

  1. पानी में डालकर पिएं ये चीजें
Water

अगर आपको सिर्फ गर्म पानी पीने में दिक्कत हो रही है तो आपको पानी में 1 चमच्च अजवाइन या जीरा उबाल आने तक गर्म कर लेना चाहिए। जब पानी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उस पानी को छान कर अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें।

उसके बाद उस पानी को दिन में 2 बार तक पिएं। कुछ दिन तक नियमित रूप से ऐसा करने पर आपकी समस्या कम हो जाएगी।

पेट के लिए अच्छा है जीरा

भुना हुआ जीरा ठंडे पानी के साथ खा लें इससे आपको गैस में राहत मिलेगी।जीरा का सेवन करने से आग्नाशय के विभिन्न तत्वों का स्राव होने लगता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। आप इसे तलकर दूध, दही, शिकंजी, सलाद या सूप में पीसकर भी ले सकते हैं।

  1. बेकिंग पाउडर के साथ नींबू का रस
Baking-Soda

अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच बेकिंग सोडा को एक कप पानी में घोलें मिलाकर पीना चाहिए।

इस घोल का इस्तेमाल आप खाना खाने के बाद करें आपको गैस से निजात मिलेगी। ये मिश्रण पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसे पीते ही आपको गैस की समस्या से पल भर में छुटकारा मिल जाएगा। बेकिंग पाउडर गैस को कम करने के लिए एक सरल उपाय है।

  1. त्रिफला
triphala

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर त्रिफला पेट के दर्द से निपटने में काफी मददगार है। इसका आधा चम्मच उबलते पानी मे 5-10 मिनट के लिए रखें और फिर बिस्तर पर जाने से पहले इसका सेवन करें। याद रखें कि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसका अत्याधिक सेवन करने पर सूजन की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें : गुलाब जल के फ़ायदे

  1. काली मिर्च

काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करता है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है , बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। 

  1. अजवायन

दो ग्राम अजवायन को आधा ग्राम नमक के साथ चबाकर खाएं. अगर गैस के चलते पेट दर्द हो रहा है, तो वो भी इससे ठीक हो जाएगा।

  1. हींग को पानी में मिलाकर पिएं
hing

हींग जहां खाने का स्वाद बढ़ाता है,हींग ऐसा देसी इलाज है जिसका इस्तेमाल गैस से निजात पाने में किया जा सकता है। आधा चम्मच हींग को गर्म पानी के साथ मिलाकर उसका सेवन करने से गैस की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

हींग एक एंटी-फ़्लैटुलेंट के रूप में कार्य करती है जो पेट में अतिरिक्त गैस उत्पन्न करने वाले आंत बैक्टीरिया के विकास को रोकती है। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं।

  1. आलूबुखारा

आलूबुखारा खाने से आपकी पेट संबंधी सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। रोजाना 3 ग्राम आलूबुखारा खाने से कब्ज को आसानी से दूर किया जा सकता है। दरअसल, आूलबुखारा में भारी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जिससे कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : डार्क सर्कल कैसे हटाये

  1. सब्जियों में

सब्जियों में पत्ती समेत मूली, काली तोरई, घीया, बैंगन, गाजर, परवल, पपीता, टमाटर आदि खाएं। दालों का सेवन छिल्के समेत ही करें।

  1. संतरे का रस और काला नमक:
Orange-Juice

कई बार आपके पेट में जब गैस बनती है तो ऐसे में पेट में गैस से गुड़-गुड़ जैसी चीजें होने लगती है। तो उसे शांत करने के लिए एक कप संतरे के रस में थोड़ा भुना हुआ जीरा और सेंधा नमक मिलाकर पियें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

  1. आजमा सकते हैं ये योगासन

गैस की समस्या के लिए अगर आप कोई नुस्खा नहीं आजमाना चाहते हैं तो आप योग का भी सहारा ले सकते हैं।

आप पवनमुक्तासन, पश्चिमोतानासन और कपालभाती योग क्रिया कर पेट में बनने वाली गैस को जड़ से खत्म कर सकते हैं, जो कि गैस को दूर करने में सर्वोतम और बहुत असरदार है।

  1. कब्ज की समस्या

कब्ज की समस्या गंभीर होने पर एक गिलास गरम दूध में एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर सेवन करें। एक दिन छोड़कर फिर से इस प्रयोग को करें। इस प्रकार एक सप्ताह में 3 बार इस प्रयोग को करें। ऐसा करने से आंतो में चिपका मल पूर्ण रूप से साफ़ हो जाता है व आँतों की क्रिया पुनः ठीक से कार्य करने लगती है।

यह भी पढ़ें : मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

  1. पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार है पपीता
Papaya

पपीता की गिनती डायरिया और पेट की अन्य समस्याओं का इलाज करने वाले फलों में होती है। इसे खाने से पाचन, खट्टी डकार और कब्ज में आराम मिलता है।

इसका सेवन करने से पेट के विकार दूर होते हैं। केला एक ऐसा फल है, जो जल्दी पच जाता है और तत्काल ऊर्जा प्रदान करता है। पपीता की तरह इसमें भी पेक्टीन होता है, जिससे पेट के विकार दूर होते हैं।

  1. डाइजेशन में सुधार करेगा दही
Curd

दूध से बने ज्यादातर उत्पादों के साथ पाचन संबंधी समस्या होने के बावजूद सामान्य दही इसके ठीक विपरीत प्रभाव डालता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक पेट के विकार दूर करने में सहायक होता है। इससे पाचन और गैस संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।

  1. पाचनतंत्र को बेहतर बनाएगी सौंफ

सौंफ में मौजूद तत्व पेट की गैस कम करने और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। इसे चबाने से या चाय में डालकर लेने से पाचन क्रिया सक्रिय होती है, जिससे सीने में जलन, पेट और आंत की समस्याओं का निदान हो जाता है।

  1. दालचीनी का उपयोग
Cinnamon for weight loss

इसका सेवन गैस की समस्या को दूर करता है। अगर आप गैस की समस्या से परेशान हैं, तो दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा कर लें। इस पानी का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करें। इससे गैस की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा दालचीनी का प्रयोग कई तरह की बीमारियों को ठीक करता है।

  1. छाछ का उपयोग

इसमें काला नमक और अजावइन डालकर पीने से गैस की समस्या से जल्द राहत मिल जाती है। अगर छाछ के गुण की बात करें, तो आयुर्वेद में छाछ के अनेक गुणों के बारे में बताया गया है। इसमें लघु, मधुर, अम्ल, अग्नि बढ़ाने वाले, स्रोतों (Body Channels) को स्वच्छ करने वाले गुण होते हैं।

  1. लहसुन का उपयोग
Garlic

यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर गैस की समस्या में लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर पी लिया जे, तो इससे गैस की समस्या खत्म हो जाती है।

इसके अलावा लहसुन के सेवन से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक (Heart Attack) होने का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा हाई बीपी (Garlic For High BP) में आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : मुल्तानी मिट्टी के फ़ायदे

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय से संबंधित प्रश्न और उत्तर

पेट में ज्यादा गैस बनने का कारण क्या है?

ज्यादा खाते हैं तो खाना पचने में अधिक समय लगता है और पेट में गैस बनने लगती है। अगर आप ज्यादा तला भुना खाते हैं तो आपको गैस की समस्या होना लाजमी है।

ज्यादा मात्रा में तला भुना खाने से न सिर्फ गैस की समस्या हो सकती है बल्कि कब्ज और अपच भी हो सकता है। सिटिंग जॉब करने वाले लोगों को ज्यादा गैस परेशान करती है।

अधिक जानकारी के लिए : पेट की गैस से तुरंत आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

गैस का दर्द कहाँ कहाँ होता है?

गैस यानी वायु और वायु की प्रकृति होती है कि वह किसी भी एक स्थान पर नहीं ठहरती है। इस कारण गैस से होने वाला दर्द या तो आपको पूरे पेट में अनुभव होगा या कभी पेट के एक हिस्से में और कुछ ही देर बाद पेट के दूसरे हिस्से में होने लगेगा।

गैस के कारण होने वाले दर्द के समय पेट फूला हुआ और बहुत टाइट अनुभव होता है।

पेट में गैस बने तो क्या नहीं खाना चाहिए?

अगर आपको मूली खाने के बाद गैस की समस्या होती है तो आप पानी के साथ अजवाइन ले लें। इससे आपकी गैस की समस्या कम हो जाएगी। सफेद छोले- छोले पुड़ी, छोले भटूरे, छोले चवाल ये कुछ ऐसी डिश हैं जिसे बहुत चाव से खाया जाता है लेकिन छोले खाने से गैस बनती है।

पेट में गैस बनने से क्या क्या लक्षण होते हैं?

पेट में गैस बनने के लक्षण

  • सुबह जब मल का वेग आता है तो वो साफ नहीं होता है और पेट फूला हुआ प्रतीत होता है।
  • पेट में ऐंठन और हल्के-हल्के दर्द का आभास होना।
  • चुभन के साथ दर्द होना तथा कभी-कभी उल्टी होना।
  • सिर में दर्द रहना भी इसका एक मुख्य लक्षण हैं।
  • पूरे दिन आलस जैसा महसूस होता है।

तुरंत पेट साफ कैसे करे?

रोजाना सुबह पेट नहीं होता साफ, तो कब्ज से मुक्ति दिलाएंगे ये

  • नींबू पानी नींबू हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • दूध और दही कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया का भी होना जरूरी है।
  • आयुर्वेदिक दवा
  • खाने में फाइबर

अधिक गैस बनने पर क्या करें?

पेट की गैस से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

  • नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पिएं।
  • काली मिर्च का सेवन करने से हाजमे की समस्या दूर होती है।
  • आप दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।
  • छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।

पेट साफ करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

सुबह-सुबह अच्छे से पेट साफ करने के लिए इन फलों का करें सेवन

  • सेब
  • पपीता
  • अमरूद
  • संतरा
  • नाशपाती
  • कीवी

क्या दूध पीने से गैस बनती है?

अगर दूध पीने से आपको गैस की समस्या हो जाती है, तो भूल से भी गर्म दूध ना पिएं। गर्म दूध पीने से पेट में गैस बनने लगती है।

आयुर्वेद में गैस की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

पेट में गैस ज्यादा बनती है तो इन आयुर्वेदिक नुस्खो से करें इलाज

  • अजवाइन से करें गैस का इलाज
  • पेट में गैस बनने पर अजवाइन का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है।
  • जीरा के पानी का सेवन करें
  • जीरा का पानी पीने से गैस की समस्या का उपचार किया जा सकता है।
  • हींग
  • अदरक
  • बेकिंग पाउडर के साथ नींबू का रस
  • त्रिफला

Nazir Hussain is our Senior SEO analyst and expert content writer. He is a Commerce Graduate from Delhi University, who also has a serious interest in writing versatile topics. With Two years of experience writing travel and lifestyle. Nazir has quickly excelled in an easy and elegant writing style. He understands the reader’s preferences, giving them the best of what he knows.
Posts created 42

Related Posts

Begin typing your search term above and press enter to search. Press ESC to cancel.

Back To Top