कृति सेनन के बारे में 141+ रोचक जानकारियां

दोस्तों आज हम एक लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल कृति सेनन के जीवन की जानकारी बताने वाले है। कृति सेनन का परिवार, शिक्षा, निजी जीवन, करिअर, फिल्म करिअर, विवाद, अफेयर्स, फिल्म की सूची, अवार्ड्स, कमाई और भी बहुत कुछ जानकारी हमने इस पोस्ट मे बताया हैं।

Image Credit : instagram@kritisanon, facebook@OfficialKS10

आपको अगर कृति सेनन के जीवन के बारे मे विस्तार से जानना हैं तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरुर पढ़े।

Table of Contents

कृति सेनन कौन हैं?

कृति सेनन बॉलीवुड की अभिनेत्री और मॉडल है I कृति सेनोन बहुत ही जल्दी बॉलीवुड में आयी और अपनी सुंदरता और कुशलता से कम समय में अपनी पहचान बनाने में सफल रही है I

फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले कृति इलेक्ट्रॉनिक्स की स्टूडेंट थीं। हालंकि कृति फिल्मों में आना चाहती थीं, कृति सेनन ने पढ़ाई पूरी कर मॉडलिंग में अपनी किस्मत भी आजमायी थी।

कृति सेनन की मॉडलिंग में तब दिलचस्पी हुई जब उनकी छोटी बहन नूपुर ने उनकी एक तस्वीर क्लिक की थी, जिसके बाद उनके सहपाठियों ने उन्हें मॉडलिंग में अपना करियर आजमाने का सुझाव दिया।

उनको इंजीनियरिंग के बाद दो नौकरियां मिल गई थी। लेकिन उन्होंने नौकरी करने से इनकार कर दिया और मुंबई स्थानांतरित हो गई।

अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने वेबसाइट पर एक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी बहन के द्वारा क्लिक की गई तस्वीर को प्रतियोगिता में भेज दिया। उन्होंने सौभाग्य से प्रतियोगिता में विजय रहीं।

उसके बाद डब्बू रतनानी के द्वारा उनको एक स्वतंत्र पोर्टफोलियो मिला और एक प्रतिष्ठित मॉडलिंग एजेंसी के साथ 1-वर्ष का अनुबंध भी मिला।

**यह भी पढ़ें : जैकलीन फर्नांडिस के ग्लैमरस लुक टिप्स

कृति सेनन ब्रांड एंबेसडर के रूप में

कृति कुछ ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स को प्रमोट भी कर रही हैं।

भारत के सबसे बड़े ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की जैसे कि अमूल आइसक्रीम, कैडबरी, क्लोज अप टूथपेस्ट, होंडा ब्रियो, हिमालय आयल बैलेंसिंग फेस वाश जेल, विवेल, इंडिया लाइफ इंश्योरेंस, सैमसंग हीरो, काया स्किन क्लिनिक, रिलायंस ट्रेंड्स ,शिक्षा न्यूज़ीलैंड , टाइटन , अर्बनकैप, इत्यादि।

कृति सेनन ने फिल्मों में अपना पहला डेब्यू तेलगु मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 1: नेनोक्कडीने से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता महेश बाबू थे।

कृति सेनन की शिक्षा

कृति सेनन ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम् से की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार की पढ़ाई जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नोएडा से की है।

कृति सेनन का परिवार

कृति सेनन का जन्म दिल्ली में 27th जुलाई 1990 को हुआ है I उनके पिता का नाम राहुल सेनोन है और वो एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है I

माँ का नाम गीता सेनोन है और वो दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है I कृति सेनोन की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम नूपुर सेनोन है I

कृति सेनोन के सोशल ऑनलाइन अकाउंट के लिंक नीचे दिये गये हैं :

  1. इंस्टाग्राम
  2. ट्विटर
  3. फेसबुक

**यह भी पढ़ें : डार्क सर्कल कैसे हटाये

कृति सेननकी शारीरिक स्थिती**

असली नाम – कृति सेनन का , निक नेम (Nick Name)- क्रिट्स,सेनन, उम्र- 31 वर्ष।

ऊंचाई (लगभग) सेंटीमीटर में ऊंचाई 175 सेमी मीटर में ऊँचाई 1.75 वर्ग मीटर फीट इंच में ऊंचाई 5′ 9″ ।

वजन (लगभग) किलोग्राम में वजन 56 किग्रा पाउंड में वजन 123 lbs आंखों का रंग (Eye colour)- भूरा, बालों का रंग (Hair colour)- काला, राशि चक्र (Zodiac Sign)- लियो।

शुरूआती करिअर और अभिनय

कृति सेनन ने फ़िल्मी दुनिया में कदम तेलगु फिल्म से रखा था। उनकी पहली तेलगु फिल्म मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 1: नेनोक्कडीने थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता महेश बाबू नजर आये थे।

कृति सेनन को अपनी पहली ही फिल्म में आलोचकों के अच्छे कंमेंट्स मिले थे। इसके बाद कृति ने बॉलीवुड में फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ नज़र आये थे।

कृति सेनन को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर में बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। जिनमें दिलवाले, बरेली की बर्फी, स्‍त्री, कलंक और लुका छुपी आदि शामिल हैं।

उन्होंने 2015 में अपनी दूसरी तेलुगू फिल्म की थी और वह थी ‘दोचाय’। इसका निर्देशन सुधीर वर्मा ने किया था। नागा चैतन्य के अपोजिट कृति को कास्ट किया गया था। यह फिल्म औसत कमाई करने वाली फिल्म थी। 

बाद में 2015 में, उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में अभिनय किया। इस फिल्म में उन्हें वरुण धवन के अपोजिट कास्ट किया गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल जैसे बड़े सितारे भी थे। यह फिल्म भी सिनेमाघरों में सेमी हिट रही थी।

उन्होंने एक साल का ब्रेक लिया और फिर 2017 में उन्होंने ‘राब्ता’ नाम की एक फिल्म की।

इसका निर्देशन दिनेश विजन ने किया था। इस फिल्म में उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के साथ कास्ट किया गया था। दुर्भाग्य से फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और यह फिल्म फ्लॉप हो

2017 में उनकी अगली फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ थी। इस फिल्म में उन्हें आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ कास्ट किया गया था। इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था।

इस फिल्म में कृति के रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म एक औसत कामाई करने वाली फिल्म थी।

2018 में, उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ ‘लुका छुपी’ नाम की फिल्म की। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया था। यह फिल्म लिव इन रिलेशनशिप के बारे में थी। लोगों को कहानी पसंद आने के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

अगली फिल्म उन्होंने 2019 में की थी। इस फिल्म में उन्हें दिलजीत दोसांझ के साथ कास्ट किया गया था। यह ‘अर्जुन पटियाला’ थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

2019 में उनकी अगली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ थी। इस फिल्म में उन्हें अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था और यह फिल्म हिट रही थी।

2019 में उनकी अगली फिल्म ‘पानीपत’ थी जो बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।

उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘मिमी’ है। यह 2021 में रिलीज हुई है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और यह फिल्म हिट रही है।

कृति की कुछ बातें जो आप नहीं जानते

  1. अभिनय की दुनिया में आने से पहले कृति को दो कंपनियों से जॉब ऑफर मिला, लेकिन उसे छोड कर सिनेमा की दुनिया में आ गईं।
  1. अपनी पहली फिल्‍म हीरोपंती के दौरान वे मामूली रूप से घायल हो गई थीं।
  1. उन्‍हें परियों की कहानी में विश्‍वास रखती है और उन्‍हें रोमांटिक फिल्‍में देखना बहुत पसंद है।
  1. खाली समय में कविताएं लिखना कृति को बहुत पसंद है।
  1. कृति एक समय पे राज्य स्तरीय मुक्केबाज थीं।
  1. कृति एक पशु प्रेमी भी है और उनके घर मे एक पालतू कुत्ता है, उसका नाम डिस्को है।
  1. कृति सेनन एक बेहतरीन डांसर भी हैं और कथक में प्रशिक्षित हैं।
  1. कृति को बॉक्सिंग, बाइक चलाने और घुड़सवारी का भी शौक है।
  1. कृति किसी काम मे व्यस्त होने के कारण ‘सिंह इज ब्लिंग’ और ‘लखनऊ सेंट्रल’ जैसे कई फिल्म ऑफर को ठुकरा दिया है।
  1. कृति ने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के बाद 2010 में विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक और 2012 में चेन्नई इंटरनेशनल फैशन वीक, इसके अलावा कई अन्य फैशन वीक में रैंप वॉक करना शुरू कर दिया था।
  1. कृति को फिट रहना पसंद है इसलिए वह हर दिन जिम जाती है।
  1. कृति की सर्वकालिक पसंदीदा कॉमेडी फिल्म अंदाज़ अपना अपना यह है।
  1. कृति को शानदार कारों का शौक है। उनके पास BMW Series 3 और Audi Q7 यह कारें उनके पास मौजूद हैं।
  1. कृति सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मौजूद रहती हैं। कृति के इंस्टाग्राम और ट्विटर इन सोशल मीडिया पर लाखों में फॉलोअर्स हैं।

**यह भी पढ़ें : गुलाब जल के फ़ायदे

कृति के शौक

  1. कृति सेनन के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में चॉकलेट, चीज़ केक, कस्टर्ड और मूंग दाल का हलवा पसंद है।
  1. कृति के पसंदीदा अभिनेता ह्रितिक रोशन, सलमान खान और शाहरुख़ खान हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें रेखा, माधुरी दीक्षित, काजोल और जूलिया रोबर्ट पसंद हैं।
  1. कृति को अभिनय के अलावा मैडिटेशन करना, खाना बनाना और क्रिकेट का मैच देखना बहुत पसंद है।
  1. कृति धीरे धीरे अपना नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर रही है और साथ ही दिन प्रति दिन उनकी लोकप्रियता भी लोगो के बीच बढ़ती जा रही हैं।
  1. कृति एक अभिनेत्री हैं लेकिन उन्‍हें नृत्‍य का भी शौक है. वे इसे अपने काम के लिए भी बेहतर मानती हैं लेकिन वे कहती हैं कि नृत्‍य उन्‍हें शांति देता है।
  1. स्‍टार गिल्‍ड अवार्ड में उन्‍हें पहली बार लोगों के सामने इस विधा का प्रस्‍तुतीकरण दिया था. इसके अलावा उन्‍हें मेडिटेशन करना और खाना बनाने का शौक है. डेविडऑफ कूल वाटर इनका पसंदीदा परफ्यूम है.

**यह भी पढ़ें : फेस को ग्लोइंग कैसे बनाएं

कृति सैनन डाइट प्लान

  1. नाश्ता: 2 उबले अंडे, 2 ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक या फिर ताजे फलों का जूस
  1. लंच: 2 रोटी और ब्राउन राइस के साथ सब्जी या फिर मछली
  1. इवनिंग स्नैक्स: एक कप कॉर्न और प्रोटीन शेक
  1. रात का खाना: चिकन करी के साथ चावल या फिर दाल, सब्जी
    और चावल

कृति सैनन की डाइट टिप्स

  1. सलाद: कृति हर खाने के साथ ताजा सलाद लेना पसंद करती हैं। सलाद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है।
  1. नियमित अंतराल पर खाएं: वह हर दो घंटे में कुछ खाती हैं। ऐसा करने से उनका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और उन्हें अनहेल्दी चीजों को खाने की क्रेविंग नहीं होती है।
  1. रात का खाना: कृति रात के खाने में हल्का खाना पसंद करती हैं।
  1. जब पेट भरा रहे तो कुछ हल्का खाना: जब कृति का पेट भरा रहता है तो वह सूप, सैंडविच या फिर सलाद खाती हैं।
  1. ग्रीन-टी: कृति रोजाना 2 कप ग्रीन-टी पीती हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट के अलावा और भी बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

**यह भी पढ़ें : कृति सेनन का जीवन परिचय

कृति सैनन वर्कआउट रूटीन

कृति सैनन की वर्कआउट रूटीन में योग से लेकर किकबॉक्सिंग और पिलेट्स से लेकर डांसिंग तक की विभिन्न गतिविधियां शामिल है। कृति अपने वर्कआउट में कई चीजें शामिल करती हैं-

  1. वेट ट्रेनिंग- टोन्ड बॉडी के लिए कृति रोजाना 4-5 बार वेट ट्रनिंग करती हैं।
  1. किक-बॉक्सिंग- फिट बॉडी और लचीलापन के लिए कृति सैनन किक-बॉक्सिंग करती हैं।
  1. योगा- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कृति प्राणायाम और योगा करती हैं।
  1. पिलेट्स- मांसपेशियों को टोन्ड करने के लिए कृति पिलेट्स
    करती हैं। उनकी पसंदीदा पिलेट्स ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला हैं। कृति सप्ताह में 4-5 बार कम से कम 1 घंटे के लिए पिलेट्स करती हैं।
  1. डांस- कृति सप्ताह में दो से तीन बार डांस भी करती हैं। वह जैज़, बॉलीवुड, कन्टेम्पररी और सालसा को करना पसंद करती हैं।

कृति सनोन नेट वर्थ और कमाई

कृति सेनन की कुल संपत्ति के बारे में जानना हर किसी को लगता हैं। यह एक आम बात हैं की हर किसी की समय के साथ संपति और वेतन में परिवर्तन होता रहता है।

कृति सेनन की मुख्य कमाई फिल्म मे अभिनय करने से होती हैं। उनको हर फिल्म मे लगभग 70 लाख भी से ज्यादा पैसे मिलते हैं।

फिल्म के अलावा कृति कई सारे ब्रांड के विज्ञापन से भी अच्छा कमा लेती हैं। कृति सेनन की कुल संपत्ति 10 मिलियन (अमरीकी डालर मे) से ज्यादा हैं।

**यह भी पढ़ें : कैटरीना कैफ के बारे में 101+ रोचक जानकारियां

कृति सेनन के पुरस्कार

कृति सैनॉन ने अभी तक कुल 17 अवार्ड्स को अपने नाम किया है जिनमे से कुछ की जानकारी निचे मौजूद हैं।

  1. 2014, ‘वोग ब्यूटी अवार्ड्स’ द्वारा ‘फेस टू वाच आउट फॉर’ का अवार्ड्स मिला था।
  1. 2015, फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिए ‘मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
  1. 2015, फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ और ‘स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
  1. 2016, एल्ले ग्रेजुएट्स अवार्ड्स द्वारा ‘राइजिंग स्टार’ का अवार्ड मिला था।
  1. 2017, फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स द्वारा ‘फ्यूचर ऑफ़ फैशन अवार्ड्स’ का अवार्ड्स मिला था।
  1. 2017, स्टार स्क्रीन अवार्ड्स द्वारा ‘नथिंग टू हाईड अवार्ड’ अवार्ड मिला था।
  1. 2018, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवार्ड्स द्वारा ‘स्टार आइकॉन’ का अवार्ड मिला था।
  1. 2019, ‘वोग ब्यूटी अवार्ड्स’ द्वारा ‘ब्यूटी ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।

कृति की आने वाली फिल्में

  1. हम दो हमारे करते हैं (Hum do humare do)- 2021
  2. बच्चन पांडे (Bachchan pandey)- 2022
  3. भेड़िया (Bhediya)- 2022
  4. आदिपुरुष (Adipurush)- 2022

कृति सेनन की प्रेम कहानी

  • कृति सेनन और गौरव अरोड़ा

कृति सेनन की प्रेम कहानी की बात करें तो कृति ने सबसे पहले गौरव अरोड़ा को डेट करना शुरू किया था। गौरव एक मॉडल थे और बाद मे एक अभिनेता भी रह चुके हैं। हालांकि इस बात को अफवाफ माना जा रहा है क्योंकि इन दोनों ने कभी भी इस बारे में बात नहीं की हैं।

  • कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत

कृति ने गौरव के बाद अभिनेता ‘सुशांत सिंह राजपूत’ को डेट करना शुरू कर दिया था। सुशांत ने टीवी अभिनेत्री ‘अंकिता लोखंडे’ को काफी लंबे समय तक डेट किया था। अंकिता के बाद में सुशांत ने कृति के साथ अपनी लव लाइफ को आगे बढ़ाया था।

कृती सेनन के विवाद

  • सुशांत सिंह राजपूत के साथ वाइल्ड डांस

अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के साथ कृति मनीष मल्होत्रा ​​के बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं थी। उस पार्टी में कृति के बेतहाशा डांस करने के कारण वह अफवाह बन चुकी थी। इस अफवाह को कृति ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था।

  • कृति सेनन और भैरवी गोस्वामी

अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म मुबारकां को प्रमोट करने के लिए हवा हवा में कृति ने डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।

हेट स्टोरी इस फिल्म की अभिनेत्री भैरवी गोस्वामी ने अपने ट्विटर पर कहा था ‘वह वास्तव में विक्षिप्त महिला की तरह व्यवहार कर रही है और।वह अभिनेत्री कैसे बनी? यहां तक ​​कि कॉलेज के छात्र भी उससे बेहतर दिखते हैं।’

भैरवी के बात पर कृति ने ट्वीट के जवाब में कहा की ‘मैं उनकी फिल्म के लिए खुश हूं’ इस जवाब पर उन्हें खूब पब्लिसिटी मिली थी।

  • कृति सैनन का जिराफ विवाद

कृति को एक बार विवादित फोटोशूट के लिए बाहर बुलाया गया था। कृति को एक लोकप्रिय पत्रिका के लिए जिराफ के साथ तस्वीरें निकानले के लिए बुलाया गया था।

इसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कृति।ने कहा कि यह लंदन के एक भव्य होटल में एक मामूली फोटोशूट हैं। यह सब मैं नही कर सकती क्युकि मैं एक पशु प्रेमी हूँ।’

कृति सेनन के ब्यूटी सीक्रेट्स, करें फॉलो और बनें खूबसूरत

नैचुरल फेसपैक का करें इस्तेमाल

कृति अपने चेहरे को फ्रेश बनाए रखने के लिए नैचुरल फैसपैक्स का इस्तेमाल करती हैं. वह अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल, बेसन, हल्दी, नींबू और शहद का इस्तेमाल करती हैं. इन चीजों के इस्तेमाल से चेहरा ग्लोइंग नजर आता है.

स्किन केयर रूटीन करें फॉलो

परफेक्ट स्किन पाने के लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूर होता है।

कृति का मानना है कि स्किन की देखभाल के लिए अच्छे ब्यूटी टिप्स ही नहीं बल्कि हेल्दी खाना और खूब सारा पानी पीना भी जरूरी होता है।

 वहीं स्किन को ग्लोइंग बनाने और डिटॉक्सीफाई करने के लिए पानी के साथ साथ ढेर सारे फ्रूट्स खाने की भी जरूर होती है.

मॉइश्चराइजर न भूलें

चेहरे को फेसवॉश से धोने के बाद मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है. स्किन पर एक अच्छी कंपनी का मॉइश्चराइजर जरूर अप्लई करें।

इससे सुबह जब आप सोकर उठेंगी तो आपका चेहरा बिल्कुल फ्रेश और मुलायम नजर आएगा। मॉइश्चराइजर आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है और साथ ही नरिश करता है.

रात को सोने से पहले रिमूव करें मेकअप

कृति का मानना है कि रात को सोने से पहले मेकअप जरूर रिमूव करना चाहिए. यह स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है।

कई बार लोग आलस के चलते मेकअप रिमूव नीं करते हैं लेकिन इससे त्वचा में इंफेकअशन हो सकता है। साथ ही चेहरे पर दाग-धब्बे भी नजर आने लग सकते हैं। माइल्ड क्लींजर की मदद से चेहरे से मेकअप रिमूव कर लें. इसके बाद फेस वॉश से चेहरा अच्छे से धो लें.

सनस्क्रीन लोशन जरूरी

कृति के बैग में हमेशा एक अच्छा सनस्क्रीन लोशन मौजद रहता है. उनका मानना है कि घर से बाहर निकलने से पहले इसकी जरूरत पड़ती है. यह टैनिंग से बचाता है।

उनका कहना है कि ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं कि धूप होने पर ही इसका इस्तेमाल किया जाए. बाहर मौसम कैसा भी हो हर रोज सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

हालांकि इसे लगाने से पहले स्किन पर इसका टेस्ट जरूर कर लें. साथ ही यह लोशन अच्छी कंपनी का होना चाहिए.

फ्लॉलेस स्किन

कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर नारियल के तेल का यूज करती हैं। कृति सेनन नारियल के तेल में कॉफी मिलाकर स्किन पर लगाती हैं।

नारियल तेल और कॉफी मिलाकर लगाने से चेहरे पर चमक देखने को मिलता है। कृति सेनन नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के तौर पर भी करती हैं।

एलोवेरा जेल

कृति सेनन अपनी फ्लॉलेस स्किन के लिए एलोवेरा जेल का यूज करती हैं। वह ताजे एलोवेरा जेल को लगाती हैं। 10 से 15 मिनट तक स्किन पर जेल लगाकर ठंडे पानी से मुंह धो लें।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम बनी रहती हैं। एलोवेरा का रोज इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बें दूर हो जाते हैं।

बेसन फेस पैक

कृति सेनन अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए बेसन का इस्तेमाल करती हैं। बेसन प्राकृतिक तरीके से चेहरे को निखारने का काम करता है।

बेसन का पैक बनाने के लिए हेल्दी, बेसन, नींबू के साथ गुलाब जल मिलाकर पेस्ट चेहरे पर लगाने से ग्लो आता है।

होमेड पैक है ब्यूटीफुल स्किन का राज

कृति सेनन अपनी स्किन को टैन और डलनेस खत्म करने के लिए घरेलू फेसपैक यूज करती है। वह 1 चम्मच बेसन, दूध, नींबू का रस और बादाम पाउडर मिक्स करके लगाती हैं। इससे ना सिर्फ डेड स्किन निकलती हैं वह इससे उनके चेहरे का नूर भी बरकरार रहता है।

सोने से पहले मेकअप रिमूव करना

कृति का कहना है,’ वह हर रोज रात को सोने से पहले मेकअप जरूर उतारती हैं। मेकअप उतारने के लिए क्लीनजर का यूज करती हूं। चाहे मैं जितनी मर्जी क्यों ना थकी हूं। मेकअप लगाकर कभी नहीं सोती।’

कृति के मेकअप टिप्स

कृति के मेकअप किट में हमेशा, मस्कारा, कंसीलर, लिप बाम रहता है। एक इंटरव्यू में इन्होंने बताया कि किसी खास ऑकेजन पर अच्छा दिखने के लिए ये आईशैडो पर ज़्यादा फोकस करती हैं. लेकिन हां, इसका हद से ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करती हैं

बालों के लिए रेगुलर स्पा

कृति ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी स्किन और बालों की देखभाल को लेकर बहुत ही सजग है। बालों की हेल्थ के लिए वह रेगुलर स्पा जाती हैं और हफ्ते में एक बार ऑयल मसाज भी करती हैं।

स्किन को मॉश्चराइज करें

स्किन में नमी को बरकरार रखने के लिए वह दिन में 2 बार माइश्चराइज जरूर लगाती हैं। इसके अलावा स्किन को हाइड्रेट करने के लिए वह दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी पी लेती हैं, जिससे विषैले टॉक्सिंस बॉडी व स्किन से बाहर निकल जाते हैं।

कृति सेनन के कुछ महत्वपूर्ण सवाल

  • कृति सनोन कौन सी जाति की है?
  • जवाब :- जाती ज्ञात नहीं हैं, पर धर्म हिंदू हैं।
  • कृति सनोन की उम्र क्या है?
  • जवाब:- कृति सेनन की उम्र 2021 मे 31 साल हैं।
  • कृति सेनन के पिता कौन है?
  • जवाब:- कृति सेनन के पिता का नाम राहुल सेनन हैं और वह पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।
  • कृति सेनन का जन्म कब हुआ?
  • जवाब:- कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली, भारत मे हुवा हैं।

कृति सेनन की आने वाली फ़िल्में कौनसी है?

‘हम दो, हमारे दो, बच्चन पांडे, मिमी एवं लुका छिपी 2

  • कृति सेनन कौन कौन से अवार्ड मिले है?
  • कृति को फिल्म हेरोपंती के लाइट आइफा की तरफ से बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड मिला है.
  • कृति की हिट फिल्म कौनसी है?

कृति की बरेली की बर्फी, लुका छुपी को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है.

**यह भी पढ़ें : मुल्तानी मिट्टी के फ़ायदे

  • कृति सेनन का म्यूजिक विडियो कौनसा है?
  • कृति ने स्त्री फिल्म में एक आइटम सोंग किया था, इसके अलावा कलंक फिल्म में भी वे वरुण धवन के साथ एक सोंग में नजर आई थी.

दोस्तों हमने आज आपको इस पोस्ट के माध्यम से कृति सेनन के जीवन की हर एक बात को बताया हैं और अपने इसे पढ़कर उनके बारे मे बहुत कुछ जाना हैं।

Image Credit : instagram@kritisanon, facebook@OfficialKS10

आपके मन मे Kriti Sanon Biography in hindi इस पोस्ट के बारे मे कोई भी सवाल हो तो हमे कंमेंट जरूर करे और साथ मे यह पोस्ट आपको कैसा लगा यह भी जरूर बताए। आपको अगर हमारा Kriti Sanon Biography in hindi यह पोस्ट अच्छा लगा तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ share जरूर करो।

अपने हमारे इस पोस्ट को अंतिम तक पढ़ा इसलिए आपका भी धन्यवाद।

Nazir Hussain is our Senior SEO analyst and expert content writer. He is a Commerce Graduate from Delhi University, who also has a serious interest in writing versatile topics. With Two years of experience writing travel and lifestyle. Nazir has quickly excelled in an easy and elegant writing style. He understands the reader’s preferences, giving them the best of what he knows.
Posts created 42

Related Posts

Begin typing your search term above and press enter to search. Press ESC to cancel.

Back To Top